• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीआरवी टीम पर दबंगों का हमला, सिपाही गंभीर घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Dec 23, 2025
69 Views

पीआरवी टीम पर दबंगों का हमला, सिपाही गंभीर घायल, दो आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 23 दिसम्बर 2025 ii गुफरान खान, संवाददाता
रायबरेली। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव में सूचना पर पहुंची डायल-112 की पीआरवी टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को इलाज के लिए रायबरेली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की सुबह करीब 5:30 बजे पीआरवी गाड़ी संख्या 5948 को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद और ईंट-पत्थर चलने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी, तभी स्थिति बिगड़ गई और दबंगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस दौरान पीआरवी पर तैनात आरक्षी कीर्ति कुमार की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

भदोखर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों चंद्रभान सिंह और बच्चा सिंह निवासी कुचरिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुलिस पर हमले की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!