• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मनरेगा के नाम व स्वरूप में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Dec 24, 2025
115 Views

मनरेगा के नाम व स्वरूप में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन


टेन न्यूज़ ii 24 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : रामजी पोरवाल ब्यूरो, लोकेशन : औरैया

औरैया जनपद में केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई मनरेगा योजना के नाम व स्वरूप में परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालते हुए सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से मनरेगा में बदलाव संबंधी विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की।

धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने ग्रामीणों को रोजगार का कानूनी अधिकार देने के उद्देश्य से लागू किया था।

कोरोना काल में यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित हुई। आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस ने गरीब और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष का ऐलान किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व महिलाएं शामिल रहीं। टेन न्यूज़ के लिए औरैया से रामजी पोरवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!