कन्नौज में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
टेन न्यूज़ ii 06 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
लोकेशन : कन्नौज
कन्नौज जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गगनी निवासी अविनाश पुत्र बादाम सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई छोटे सिंह पुत्र बादाम सिंह ने थाना प्रभारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अविनाश 9 दिसंबर 2025 को अपनी बहन के यहां दावत में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में टेंपो की जोरदार टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए गुरसहायगंज भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। राधे हॉस्पिटल, वैभव हॉस्पिटल और बाद में कानपुर हेल्थ केयर में इलाज चला, लेकिन अविनाश ने अंततः दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पांच नाबालिग बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फर्रुखाबाद भेज दिया है। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट






