• Mon. Nov 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दिसंबर से शुरू होगी ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंदों को मिलेंगे गर्म कपड़े

ByTen News One Desk

Nov 2, 2026
4 Views

दिसंबर से शुरू होगी ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंदों को मिलेंगे गर्म कपड़े


विचित्र पहल सेवा समिति की तैयारी, दानदाताओं से ऊनी वस्त्र देने की अपील


टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। सर्दी में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से विचित्र पहल सेवा समिति दिसंबर माह से ‘नेकी की दीवार’ निःशुल्क वस्त्र बैंक शुरू करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर समिति की बैठक ब्लॉक गेट के समीप स्थित अटल आश्रय गृह में अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में जरूरतमंदों को निःशुल्क ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने वस्त्र बैंक भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से अटल आश्रय गृह में निःशुल्क वस्त्र बैंक संचालित कर रही है। इस वर्ष भी दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाए जाएंगे।

समिति ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में रखे साफ-सुथरे अनुपयोगी कपड़े, विशेषकर ऊनी वस्त्र, दान करें। वस्त्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अटल आश्रय गृह, औरैया में जमा कराए जा सकते हैं।

बैठक में डॉ. शिव कुमार सोनी, शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, कुलदीप बाजपेई, एलएन गुप्ता, मनीष पुरवार, संतराम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!