छत से गिरकर लॉ के छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

रात में शौचालय जाने के लिए उठा था छात्र, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। बिधूना थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा बड़े असजना में मध्यरात्रि छत से गिरकर लॉ के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र रात में शौचालय जाने के लिए उठा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत के छज्जे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।![]()
जानकारी के अनुसार, पुर्वा बड़े असजना निवासी महाराणा प्रताप का पुत्र शिवम लॉ की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात वह शौचालय जाने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंच गए। शिवम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार के लिए यह हादसा गहरा सदमा बन गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।