• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में अपना दल (एस) की जनपद स्तरीय मासिक बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

Jan 8, 2026
66 Views

तिलहर में अपना दल (एस) की जनपद स्तरीय मासिक बैठक संपन्न


टेन न्यूज़ ii 08 जनवरी 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहांपुर)।
अपना दल (एस) की शाहजहांपुर जनपद स्तरीय मासिक बैठक तिलहर नगर के मोहल्ला निजामगंज स्थित जिला महासचिव सूर्य कुमार एडवोकेट के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुनील पटेल ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दानिश जिशान खान उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव सूर्य कुमार एडवोकेट ने किया।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान, जिला एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकारिणी के गठन तथा आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ प्रत्याशी उतारने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में निवर्तमान प्रदेश सचिव राजीव पटेल, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष तिलहर अजय कुमार कठेरिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश कुमार गंगवार, श्रीमती कंचन गंगवार, अंशू गंगवार, अंजू गंगवार, पूर्व नगर अध्यक्ष तिलहर शुभम सक्सेना, अनिल कुमार, बहोरन राठौर, देवेंद्र गंगवार सहित अपना दल (एस) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!