• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर: मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर मलिन बस्ती में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ByTen News One Desk

Jan 12, 2026
42 Views

शाहजहांपुर: मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर मलिन बस्ती में खेल प्रतियोगिता का आयोजन


टेन न्यूज़ !! १२ जनवरी २०२६ !! डेस्क न्यूज़ @शाहजहांपुर।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत एवं मानवता वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज मलिन बस्ती बूचड़ी क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

इसके उपरांत बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ एवं स्पून-कंचा दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशी ने प्रथम, करिश्मा ने द्वितीय तथा प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्पून-कंचा दौड़ में आर्यन प्रथम, महक द्वितीय एवं खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि समाजसेवी मुकेश परिहार, कैंट पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार एवं संस्था की सदस्य नीरा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों एवं उनके आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके।

इस अवसर पर मानवता वेलफेयर सोसायटी के उन सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सम्मानित सदस्यों में शुभम, कोमल मौर्य, फारिया, अनुराधा पांडे, जिज्ञासा यादव, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, शगुन सक्सेना एवं अंकिता वर्मा शामिल रहीं।

मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा निरंतर मलिन बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!