• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुकेरियां में भारतीय मानवाधिकार महासंघ का स्वच्छ-स्वस्थ अभियान सर्वे, गंदगी पर जताई नाराज़गी

ByTen News One Desk

Jan 12, 2026
48 Views

मुकेरियां में भारतीय मानवाधिकार महासंघ का स्वच्छ-स्वस्थ अभियान सर्वे, गंदगी पर जताई नाराज़गी


टेन न्यूज़ !! १२ जनवरी २०२६ !! रिपोर्ट : नरेश शर्मा, मुकेरियां (पंजाब)।

भारतीय मानवाधिकार महासंघ की टीम ने पंजाब के मुकेरियां शहर में स्वच्छ अभियान–स्वस्थ अभियान के तहत सर्वे किया। सर्वे के दौरान शहर के कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर और चोक पड़ी नालियां पाई गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि शहर की गंदगी के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है—राजनीतिक दल, विधायक या म्युनिसिपल कमेटी।

पदाधिकारियों ने कहा कि नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं, लेकिन विपक्ष भी ठोस आवाज नहीं उठाता।

महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी पदाधिकारी, सदस्य और मुकेरियां की जनता एकजुट होकर म्युनिसिपल कमेटी व नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। टेन न्यूज़ के लिए मुकेरिया से नरेश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!