बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

फर्रुखाबाद में घरेलू प्रताड़ना से तंग महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

By Ten News One Desk

Published on:

36 Views

फर्रुखाबाद में घरेलू प्रताड़ना से तंग महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

टेन न्यूज़ !! १५ जनवरी २०२६ !! रिपोर्ट : तौफीक फारुकी, लोकेशन : फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर लगातार उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पित्तौरा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद और मानसिक प्रताड़ना से परेशान महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज में भर्ती कराया गया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के आरोपों के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। टेन न्यूज़ के लिए फर्रुखाबाद से तौफीक फारुकी की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment