• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग न्यूज़: हमीरपुर में अश्लील वीडियो वायरल होने से तनाव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

ByTen News One Desk

Jan 15, 2026
72 Views

ब्रेकिंग न्यूज़: हमीरपुर में अश्लील वीडियो वायरल होने से तनाव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात


टेन न्यूज़ !! १५ जनवरी २०२६ !! रिपोर्ट : अभय द्विवेदी ब्यूरो, लोकेशन : हमीरपुर।
जनपद हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र में एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। इस दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई। संभावित माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते सुमेरपुर क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल करने और युवती से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। टेन न्यूज़ के लिए हमीरपुर से अभय द्विवेदी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!