• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की रैंकिंग के आधार पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई

ByTen News One Desk

Jan 15, 2026
69 Views

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की रैंकिंग के आधार पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई


डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने हेतु किया निर्देशित


टेन न्यूज़ !! १५ जनवरी २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर प्रदर्शन बनाए रखें। समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त की। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति में खराब रैंकिंग पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को रैंक में सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की रैंक में सुधार किया जाए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि फरवरी माह तक मुहूर्त के अनुसार विवाह कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाए। एक जनपद एक उत्पाद एवं सीएम युवा में जल्द प्रशिक्षण शुरू करवाने हेतु जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया।

सेतु एवं सड़क निर्माण में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को माइल स्टोन एक्टिविटी कम होने पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बायोडायवर्सिटी पार्क से स्मार्ट रोड तक बंधा बनाने का कार्य शुरू करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ककरा पुल के लिफ्टिंग कार्यों को जुलाई माह से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद में विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करते रहें। सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण किए जाएं।

जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यं सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!