• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजमिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ByTen News One Desk

Jan 20, 2026
61 Views

राजमिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


टेन न्यूज़ ii 20 जनवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।

बेला कस्बे में एक राजमिस्त्री का शव उसके ही घर में खून से लतपथ संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है जिससे सनसनी फैल गई है।

इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला कस्बा के मंडी रोड निवासी लगभग 37 वर्षीय राजमिस्त्री अरविंद पुत्र रामचंद्र का शव रविवार को उसके ही घर में खून से लथपथ संदिग्ध हालत में पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, थाना प्रभारी बेला गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटने के साथ फॉरेंसिक टीम को बुलाए जाने की बात कही गई है।

इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं मृतक अपनी पत्नी प्रिया व दो बच्चों प्रियांशु 16 वर्ष व अपनी पुत्री प्रियांशी 12 वर्ष को छोड़ गए हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया है कि पुलिस हर मामले पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है और शव का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि घटना की हकीकत उजागर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!