• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में एडीएम ने कई बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
6 Views

मीरानपुर कटरा में एडीएम ने कई बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील


एसआईआर अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


टेन न्यूज़ !! १७ अक्टूबर २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रजनीश कुमार ने मीरानपुर कटरा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल, काकोरी शहीद सहित अन्य बूथों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2026 में एसआईआर के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं या किसी कारणवश छूट गए हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एडीएम रजनीश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए सभी पात्र नागरिक अपनी जानकारी की जांच करें और नाम छूटने की स्थिति में संबंधित बूथ पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं की मदद की जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान कटरा सुपरवाइजर अनुराग कुमार, सहायक विकास यादव, शाने आलम, लेखपाल कमलेश मिश्रा, अंजली गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!