• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुलचंपा में बिजली का पोल गिरने से युवक की मौत, मामले मे अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ByTen News One Desk

May 2, 2024
198 Views

गुलचंपा में बिजली का पोल गिरने से युवक की मौत, मामले मे अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



टेन न्यूज़ !! 02 मई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


गुलचंपा में एक खेत में निजी नलकूप की लाइन बनाने के दौरान विद्युत पोल लगाए जाने पर पोल के अचानक गिर जाने से गांव के बृजपाल की सीमेंट के पोल से दबकर मौत हो जाने के मामले मे अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलचंपा के नन्हेंलाल के खेत में निजी नलकूप की लाइन बनाए जाने के दौरान सीमेंट का विद्युत पोल लगाए जाने पर विद्युत पोल अनियंत्रित होकर गिर जाने पर गांव के ही बृजपाल की दबकर मौत हो गई थी।

इस दौरान खेत स्वामी नन्हेंलाल और विद्युत पोल लगाने वाले कर्मचारी घटना के बाद मौके से भाग गए थे। बृजपाल की मौत के बाद उसके शव को पुलिस दे रात सीएचसी लाई। बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के चचेरे भाई रामबाबू ने विद्युत सीमेंट पोल लगाए जाने वाले अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफलापरवाही से खंबा गिराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज
कराई है। उधर विद्युत जेई राजेश कुमार सैनी ने बताया कि गांव में निजी नलकूप की लाइन बनाई जा रही थी कोई भी सरकारी आदमी

वहां मौजूद नहीं था प्राइवेट तौर पर यह काम किया जा रहा था। विभाग ने एस्टीमेट बनाकर दिया था अन्य जिम्मेदारी उपभोक्ता की रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!