• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रिजर्व पुलिस लाईन शाहजहांपुर में मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा बैठक, महिला सुरक्षा पर सख्ती

ByTen News One Desk

Sep 1, 2026
12 Views

रिजर्व पुलिस लाईन शाहजहांपुर में मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा बैठक, महिला सुरक्षा पर सख्ती


टेन न्यूज ।। 01 सितम्बर 2026 ।। डीपी सिंह, डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन और महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित जनपद के सभी थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केंद्रों पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।

महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090, 181, 112, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। महिला पुलिसकर्मियों को स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमित संवाद स्थापित करने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्रों के अभिलेख और शिकायत पंजिकाएं अपडेट रखने के भी निर्देश दिए। वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना रामचंद्र मिशन में तैनात आरक्षी लविश गिरी को ₹2,000 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद सहायता केंद्र के रूप में कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!