UP Panchayat Chunav-2026 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा को लेकर बड़ी Update, मंत्री OP राजभर के बयान…? मुंबई घूमने गए कटरा के दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत, घरों में मचा कोहराम तिलहर कोतवाली की पीस कमेटी बैठक का बहिष्कार, व्यापारी नेता व सभासद नाराज़ औरैया: स्कूल के बाहर छात्र की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू औरैया में सपा नेताओं की एसआईआर को लेकर अहम बैठक, वोटर लिस्ट की सुरक्षा पर जोर
---Advertisement---

तिलहर कोतवाली की पीस कमेटी बैठक का बहिष्कार, व्यापारी नेता व सभासद नाराज़

By Ten News One Desk

Published on:

4 Views

तिलहर कोतवाली की पीस कमेटी बैठक का बहिष्कार, व्यापारी नेता व सभासद नाराज़

टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)।

आगामी त्योहारों को लेकर तिलहर कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी बैठक उस समय विवादों में आ गई, जब बैठक के दौरान ही व्यापारी नेताओं, सभासदों और कई गणमान्य लोगों ने अचानक बहिष्कार कर दिया।

बैठक में सीओ तिलहर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा कोतवाल जुगल किशोर पाल मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को लेकर संवाद स्थापित करना था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कुछ प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखनी चाही, लेकिन कथित रूप से उनकी बातों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए वे नाराज़ हो गए। इसी को लेकर आक्रोशित व्यापारी नेताओं व सभासदों ने विरोध स्वरूप बैठक का बहिष्कार कर दिया।

बहिष्कार करने वाले प्रतिनिधियों का कहना था कि बाजार क्षेत्र की सुरक्षा, अतिक्रमण, यातायात अव्यवस्था और व्यापारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। इसे लेकर उन्होंने नाराज़गी जताई।

वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया और नाराज़ लोगों को समझाने की कोशिश भी की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी पक्षों की समस्याएं सुनी जाएंगी और त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
घटना के बाद क्षेत्र में इस बहिष्कार की चर्चा बनी रही।

स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही भविष्य में ऐसे हालात टाले जा सकते हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment