• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महाशिवरात्रि को लेकर कन्नौज पुलिस अलर्ट, मेहंदी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Feb 15, 2026
43 Views

महाशिवरात्रि को लेकर कन्नौज पुलिस अलर्ट, मेहंदी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था, मंदिर परिसरों में भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तत्काल नियंत्रित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्कता के साथ-साथ संवेदनशील व्यवहार भी अपनाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त, बैरिकेडिंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!