तहसील तिलहर में पांच अधिवक्ताओं के नए चैंबर का भव्य उद्घाटन, अधिवक्ता समाज में उत्साह बाजितपुर में खाटू श्याम संध्या भजन का भव्य आयोजन, फीता काटकर हुआ शुभारंभ बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ, 107 केंद्रों पर 70 हजार छात्र देंगे परीक्षा डिगबोई हत्याकांड के आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग पर ठेलामरा में गोंडवाना संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
---Advertisement---

बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ, 107 केंद्रों पर 70 हजार छात्र देंगे परीक्षा

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ, 107 केंद्रों पर 70 हजार छात्र देंगे परीक्षा

टेन न्यूज ii 17 फरवरी 2026 ii लोकेशन: रायबरेली
रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो
रायबरेली। कल से प्रारंभ हो रही Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।
परीक्षा के प्रमुख आंकड़े
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जनपद में लगभग 70 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके लिए कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जिले को 9 जोन में विभाजित किया गया है, जिन्हें आगे विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है।

नकल रोकने को कड़े इंतजाम

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने कहा कि जोन और सेक्टर व्यवस्था का उद्देश्य त्वरित निगरानी और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस बल को भी सतर्क रखा गया है, ताकि परीक्षार्थी भयमुक्त वातावरण में अपनी परीक्षा दे सकें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल माफियाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment