• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तहसील तिलहर में पांच अधिवक्ताओं के नए चैंबर का भव्य उद्घाटन, अधिवक्ता समाज में उत्साह

ByTen News One Desk

Feb 17, 2026
153 Views

तहसील तिलहर में पांच अधिवक्ताओं के नए चैंबर का भव्य उद्घाटन, अधिवक्ता समाज में उत्साह


टेन न्यूज़ ii 17 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी,
तिलहर (शाहजहांपुर)।

तहसील तिलहर परिसर में सोमवार को उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब पांच युवा अधिवक्ताओं के नए चैंबर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवप्रारंभ करने वाले साथियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नए चैंबर का शुभारंभ मोहम्मद कासिम अधिवक्ता, सोहेल अख्तर अधिवक्ता, अनीस अहमद अधिवक्ता, परवेज अली अधिवक्ता तथा मोहम्मद फुरकान अधिवक्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर साथियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। पूरे समारोह के दौरान अधिवक्ता समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

वक्ताओं ने कहा कि नया चैंबर अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वादकारियों को समयबद्ध और प्रभावी विधिक सहायता मिल सकेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करते रहेंगे।

समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नवचैंबर धारकों को शुभाशीष देते हुए कहा कि यह पहल उनके पेशेवर जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!