जिला मुख्य विकास अधिकारी सभागार में व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक, जिला इकाई को मिले 80 अंक

टेन न्यूज़ !! २० फरवरी २०२६ !! प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज के जिला मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला इकाई के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम जी अग्रवाल, प्रदेश सचिव आयुष भट्ट, नगर अध्यक्ष शिव प्रताप मिश्र ‘उजाला’, शुशील दुबे, अरविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य जिला, नगर एवं तहसील इकाइयों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की प्रगति का मूल्यांकन करना था।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश स्तर पर तय कार्यक्रम के तहत जनपदों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला, नगर और तहसील इकाइयों द्वारा आंदोलन, सदस्यता विस्तार और विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है, जिनकी समय-समय पर समीक्षा आवश्यक है।
राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि समीक्षा का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है। इससे पहले 17 जनपदों की समीक्षा की जा चुकी है। 19 फरवरी को कन्नौज में आयोजित बैठक में जिला इकाई को 100 में से 80 अंक प्राप्त हुए, जिसे संतोषजनक बताया गया।
बाइट – राजेन्द्र गुप्ता – सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड






