• Tue. Jun 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्कूल में वैक्सीन लगने के दौरान बच्चों की हालत बिगड़ी, पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती

ByTen News One Desk

Feb 20, 2026
74 Views

स्कूल में वैक्सीन लगने के दौरान बच्चों की हालत बिगड़ी, पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती


स्कूल में पुलिस व स्वस्थ्य विभाग की टीमें पहुंची


टेन न्यूज़ !! २० फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र के अंदर बुधवार की दोपहर गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र हरदू की एएनएम सरस्वती, आशा सुगंध, उपासना व नीलम वैक्सीन लेकर पहुंची। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव से कहा की कक्षा पांच के सभी बच्चों के टीके लगने है।

वैक्सीन के डर से कुछ बच्चे स्कूल के बाउंड्री बाल फांद कर भाग गये। स्वास्थ्य टीम ने करीब 22 बच्चों के टीके लगाये गये। जिसमें तनवी(11) पुत्री ब्रजेश कुमार, सलोनी (12) पुत्री शिवदत्त, संतोषी (10) पुत्री दिलीप कुमार, शिवांगी (11) पुत्री अनिल कुमार, प्रतीक्षा (12) पुत्री नरेंद्र कुमार बाथम की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फ़ोर्स के साथ पहुंचे और प्रकरण की जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में सीएचसी बिधूना अधीक्षक डॉ वी पी शाक्य व सीएचसी बेला अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से पांचो बच्चों को सीएचसी बिधूना भेजा गया। जहां मौजूद चिकित्स्कों ने उनका उपचार कर देर शाम घर भेज दिया।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की स्थिति सामान्य है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ वी पी शाक्य ने बताया है की सभी बच्चे स्वस्थ्य है। उन्हें घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!