फर्रुखाबाद: रोज़े की कबूलियत की निशानियां क्या हैं? उलेमा व जनप्रतिनिधियों ने दी अहम नसीहत अटसू में सब्जी मंडी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है शॉपिंग मॉल बनाने के विरोध में उतरे किसान स्कूल में वैक्सीन लगने के दौरान बच्चों की हालत बिगड़ी, पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे इंटर के छात्र की करंट लगने से हुई मौत होली पर तिलहर नगर में पुलिस का पैदल मार्च, शांति व्यवस्था का लिया जायजा
---Advertisement---

अटसू में सब्जी मंडी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है शॉपिंग मॉल बनाने के विरोध में उतरे किसान

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

अटसू में सब्जी मंडी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है शॉपिंग मॉल बनाने के विरोध में उतरे किसान

व्यापारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

टेन न्यूज़ !! २० फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। जनपद के नगर पंचायत अटसू में वर्षों से संचालित हो रही सब्जी मंडी को हटाकर शॉपिंग मॉल बनाए जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, बीते कई दिनों से चले आ रहे व्यापारियों,किसानों के प्रदर्शन में अब (भारतीय किसान यूनियन टिकैत) ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।

किसानों का कहना है कि मंडी समाप्त होने से सब्जी उत्पादक किसानों के साथ-साथ स्थानीय जनता भी प्रभावित होगी।
भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि अटसू क्षेत्र में बीते कई वर्षों से सब्जी मंडी संचालित है, जहां आसपास के किसान अपने खेतों में उगाई गई ताजी सब्जियां लाकर सीधे उपभोक्ताओं को बेचते हैं। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलता है और आमजन को ताजी व सस्ती सब्जियां उपलब्ध होती हैं।

यदि मंडी तोड़कर शॉपिंग मॉल बनाया गया तो किसान रोजगार से वंचित हो जाएंगे और क्षेत्रीय जनता ताजी सब्जियों से दूर हो जाएगी। किसानों की प्रमुख मांग है कि सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए मंडी के निकट पक्के टीनशेड व चबूतरे की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि वे व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय कर सकें।

इस संबंध में बह्मा सिंह कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, राहुल कुमार, केशव सिंह सादन, सिद्धार्थ, छोटे कामता सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment