• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
58 Views

तिलहर में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश


टेन न्यूज़ ii 22 फरवरी 2026 ii अमुक सक्सेना,तिलहर (शाहजहांपुर)।

जनपद की मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने सोमवार को तिलहर तहसील एवं ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीडीओ ने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में एग्जॉस्ट फैन लगवाने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों और फरियादियों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए कमरों में बल्बों की संख्या बढ़ाने तथा खराब पड़े बल्बों को तत्काल बदलने को कहा। साथ ही खिड़कियों की टूटी जाली और कांच को दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए।

पीने के पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सीडीओ ने साफ-सफाई सुनिश्चित करने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया और सभागार व बीडीओ कार्यालय की व्यवस्थाएं देखीं।

कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय परिसर का भी निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदानंद सरोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से दुरुस्त कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!