• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस: 35 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
43 Views

तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस: 35 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण


टेन न्यूज़ ii 22 फरवरी 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)।

तहसील सभागार में फरवरी माह के तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने की।

समाधान दिवस में राजस्व, आपूर्ति, विद्युत, वन विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एडीएम प्रशासन के निर्देशन में अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ मामलों का तत्काल समाधान किया। शेष 26 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

एडीएम रजनीश मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को प्रगति से अवगत कराया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

इस अवसर पर एसडीएम सदानंद सरोज, तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, आपूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार, नईम फरीदी, सौरभ त्रिपाठी, जेबलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!