• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विकासोन्मुख व जनहितकारी है प्रदेश सरकार का बजट: असीम अरुण

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
70 Views

विकासोन्मुख व जनहितकारी है प्रदेश सरकार का बजट: असीम अरुण


टेन न्यूज़ ii 22 फरवरी 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार का बजट विकासोन्मुख, समावेशी एवं जनहितकारी है। उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है।

कुल बजट का लगभग 12.4 प्रतिशत भाग शिक्षा के लिए आवंटित है, जबकि अन्य संबंधित विभागों को मिलाकर यह हिस्सा करीब 15–16 प्रतिशत तक पहुंचता है।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अधिक से अधिक उद्योगों को उत्तर प्रदेश में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार सृजित हों।

कोविड-19 काल में पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों में से अधिकांश अब प्रदेश में ही रोजगार से जुड़े हैं और दोबारा पलायन नहीं किया है। मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 400 करोड़ रुपये की स्कूटी वितरण योजना लागू की जाएगी।

औद्योगिक विकास को गति देने हेतु ‘सरदार पटेल इंप्लायमेंट जोन’ प्रत्येक जिले में स्थापित किए जाएंगे। कृषि क्षेत्र में सोलर पंपों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा निजी नलकूपों के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान है। प्राकृतिक खेती को भी प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत कन्नौज को आकस्मिक अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर की सौगात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पेंशन वृद्धि के सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। गरीब कल्याण की दिशा में 80 करोड़ थालियों में भोजन उपलब्ध कराया गया है। महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण हेतु 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को रोमा मंच पर हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें अन्नू अवस्थी, हेमंत पाण्डे व मनिका दुबे शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, विवेक पाठक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!