• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 200 रुपये मांगने का आरोप, टीयूसीसी ने उठाए सवाल

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
60 Views

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 200 रुपये मांगने का आरोप, टीयूसीसी ने उठाए सवाल


टेन न्यूज़ ii 22 फरवरी 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। जनपद कन्नौज में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षार्थियों से कथित रूप से 200-200 रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। यह प्रकरण ओम शिव पब्लिक पीजी कॉलेज से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षणार्थियों और उनके परिजनों में नाराजगी व्याप्त है।

ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन कमेटी (टीयूसीसी) जनपद कन्नौज के जिला अध्यक्ष नीरज ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि असिसमेंट के नाम पर धनराशि की मांग पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली योजना की मूल भावना के विपरीत है।

नीरज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

वहीं प्रशिक्षार्थियों का कहना है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रमाणपत्र अथवा अन्य औपचारिकताओं के नाम पर 200 रुपये की मांग की जा रही है, जिससे वे असमंजस और परेशानी में हैं।

अब यह देखना अहम होगा कि जिला प्रशासन इस प्रकरण पर क्या रुख अपनाता है। फिलहाल यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!