• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में हड़कंप

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
56 Views

रायबरेली में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में हड़कंप


टेन न्यूज़ !! २२ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट: वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन: रायबरेली

एंकर: रायबरेली में उस समय सनसनी फैल गई जब एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। दोहरे शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक और युवती आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के चक पचखरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर का अपनी कथित प्रेमिका के साथ शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ। सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और जांच शुरू की।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी संजీవ कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

बाइट: राजनारायण (स्थानीय निवासी)
बाइट: केला देवी (मृतक की चाची)
बाइट: संजीव कुमार सिन्हा (एडिशनल एसपी)

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!