• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 135-शाहजहांपुर के बूथों का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
60 Views

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 135-शाहजहांपुर के बूथों का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! २२ फरवरी २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

आज विशेष अभियान दिनांक 22.02.2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र 135-शाहजहांपुर के बूथ सं0-274 से 276 कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी एवं देवी प्रसाद इण्टर कॉलेज के बूथ सं0-267 से 270 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान प्राप्त फार्म 6 की जानकारी ली गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है इसमें किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाये।

जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० द्वारा जनसामान्य से दावे/आपत्तियां प्राप्त किये जाने का कार्य किया गया। विशेष अभियान दिवस में उप जिला निर्वाचन अधिकारी /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा बी०एल०ओ० सुपरवाइजर्स द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण किया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी कड़ी में आज रविवार, दिनांक 22 फरवरी, 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था रही जहाँ मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की गई।

01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले से फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराई गई। ECINET मोबाइल एप्लीकेशन या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है।

इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार एवं तहसीलदार सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!