• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता रैली, पॉलिथीन मुक्त शहर का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
60 Views

तिलहर में स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता रैली, पॉलिथीन मुक्त शहर का दिया संदेश


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर। नगर पालिका परिषद तिलहर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना था।

रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें”, “घर का कूड़ा डस्टबिन में डालें”, “स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक” जैसे नारे लगा रहे थे। बच्चों ने बाजार, मुख्य मार्गों और मोहल्लों में जाकर लोगों से अपील की कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालें।

नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई का ध्यान रखे, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

रैली के समापन पर बच्चों और पालिका कर्मियों ने नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और संदेश दिया कि त्योहार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!