• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खाद्य विभाग की छापेमारी: तिलहर में किराना व ट्रेडर्स प्रतिष्ठानों से नमूने, एक कुंतल बूंदी सीज

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
183 Views

खाद्य विभाग की छापेमारी: तिलहर में किराना व ट्रेडर्स प्रतिष्ठानों से नमूने, एक कुंतल बूंदी सीज


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर। होली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को तिलहर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के निर्देशन में की गई, जबकि टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी ने किया।

टीम ने बिरियागंज, तिलहर स्थित एक किराना मर्चेंट की दुकान पर छापा मारकर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और बेसन के एक-एक नमूने लिए। दोनों नमूनों को विधिक कार्रवाई हेतु जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

इसके बाद टीम मीरानपुर रोड, कटरा जलालाबाद स्थित गिरिराज ट्रेडर्स पहुंची, जहां से हल्दी पाउडर और बूंदी के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। जांच के दौरान मानकों पर खरा न उतरने की आशंका के चलते लगभग एक कुंतल बूंदी को सीज कर दिया गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी एवं घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!