मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आगामी होली, बड़े लाट साहब/छोटे लाट साहब जुलूस के संबंध में SPO, पीस कमेटी के सदस्यों तथा संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक संपन्न

मंडलायुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा
टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर
मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी बरेली मंडल बरेली ने बरेली परिक्षेत्र उप पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)अजय कुमार साहनी जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से बड़े लाट, छोटे लाट साहब के जूलूस आयोजक एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था समिति की बैठक रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित की गई।
बैठक में होली पर्व के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने तथा पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की समीक्षा करते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जो भी समस्याएं बताई गई है उन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता पर कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार को आपस में सौहार्दपूर्ण ढंग से शांत वातावरण में बनाएं। सभी लोग अच्छे से जुलूसों को अच्छे ढंग से संपन्न करायेंगे।
डीआईजी ने कहा कि जो-जो समस्याओं है उन पर शीघ्र ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस में तोड़फोड़ करने वाले एवं अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुलूसों में ईंट, पत्थर फेंकने वाले खुराफातियों को चिन्हित कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें आगामी आने वाली त्यौहारों में जिला बदर भी किया जाएगा। जुलूस मार्गों का ड्रोन से निरीक्षणकर साफ सुथरा कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में उठाई गई समस्याओं को अधिकारियों द्वारा दर्ज कर लिया गया है उन्हें जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को आपस में मिलजुल होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग होने से मानना है।
तत्पश्चात समस्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा केरूगंज से जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण का व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरीकैटिंग, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।






