मंत्री सुरेश खन्ना ने नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण![]()
टेन न्यूज ।। 19 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @ डेस्क न्यूज
शाहजहांपुर। शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा नगर आयुक्त सोम्या गुरुरानी ने अजीजगंज और नवादा क्षेत्र में नाले के निर्माण कार्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।![]()
निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नाले के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में नालों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, जिससे क्षेत्र में जल निकासी सुचारु बनी रहे।![]()
नगर आयुक्त सोम्या गुरुरानी ने भी सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।![]()
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारीगण, पार्षदगण और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम शाहजहांपुर की ओर से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास, बेहतर जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।