• Mon. Oct 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, चालक फरार

ByTen News One Desk

Oct 19, 2026
4 Views

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, चालक फरार


टेन न्यूज ।। 19 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के कस्बे में स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, भोपालपुर गांव निवासी रमेश पुत्र तुलाराम स्टेशन रोड पर लेटे हुए थे। इसी दौरान फाटक की ओर से आई सफेद स्विफ्ट टैक्सी उनके ऊपर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोककर रमेश को सड़क किनारे किया और फिर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर और राशिद खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

रमेश की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुनीता और बेटी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिवार में दो बेटे पवन और पिंटू तथा चार बेटियां किरण, सोनी, गीता और ज्योति हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!