• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली

ByTen News One Desk

Mar 3, 2026
47 Views

औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली


संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद


टेन न्यूज़ ii 03 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।

जनपद में होली पर्व को लेकर प्रशासन व पुलिस विभाग अलर्ट दिखा, अजीतमल विकास खंड क्षेत्र में सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया गया, लगभग दर्जन भर संवेदन शील स्थानों पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा।

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष ब्लॉक क्षेत्र के गांवों और कस्बों में होलिका दहन किया गया। होलीपर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

ब्लॉक के ग्राम महाराजपुर, बेला झार, ततारपुर खुर्द, हरसहायपुर, मिश्रीपुर, जगन्नाथपुर, भदसान, हजारीपुर, बल्लमपुर, लालपुर, धर्मपुर की मडैया, प्रहलादपुर, बरूवाई, वीरपुर, रूरूआ, यदुवंशपुर, छततरपुर, खुदारामपुर, दुर्वाशपुर, लक्ष्मणपुर, गंगदासपुर, चांदुपुर, ककरैया, सुजनीपुर, सेऊपुर, रसूलपुर, काजीपुर, शाहपुरवेदी, सुखीपुर, भिटारी, रहमापुर, हविलिया, सैदपुर, अमावता, प्रतापपुर, छीतापुर, गोपालपुर, रामनगर, हरपालपुर, गौहानीकला, शिकरोडी, जाजपुर सहित सैकड़ों गांवों व पुरवों में परंपरागत विधि-विधान से होलिका दहन किया गया।

कस्बा बाबरपुर,अजीतमल,अटसू, कस्बा जाना, मुरादगंज और दलेलनगर समेत अन्य कस्बाई क्षेत्रों में प्रशासन ने पुलिस बल के फ्लैग मार्च निकलकर चप्पे चप्पे पर नजर रखी गई

जिसमें संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार कुल 223 स्थलों में से 214 स्थान सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि 9 से अधिक स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

संवेदनशील स्थलों में कस्बा जाना, मुरादगंज, दलेलनगर, बड़ेरा, नियामतपुर, अमावता, प्रतापपुर, बिलावा और सुरायदा शामिल हैं। इन स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल गांव या कस्बे को अति संवेदनशील श्रेणी में नहीं रखा गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि होली पर्व पर “सभी चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कराया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा लगातार गश्त की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

”उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई है।

होलिका दहन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा और ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!