• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Mar 3, 2026
31 Views

रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन


टेन न्यूज़ ii 03 मार्च 2026 ii वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई और नायब इमाम की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शिया समुदाय के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। शहर कोतवाली इलाके के गुलाब रोड पर आयोजित इस प्रदर्शन में शिया धर्मगुरुओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

​प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद” के नारों के साथ-साथ यहाँ “शिया-सुन्नी भाई-भाई” के नारे भी गूंजे, जो आपसी एकता और इस घटना के प्रति साझा गुस्से को दर्शा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने इस हत्या को मानवता के खिलाफ एक कायराना कृत्य बताया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा करने की मांग की। गुलाब रोड पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम देखे गए।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!