• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग

ByTen News One Desk

Mar 3, 2026
51 Views

होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग


टेन न्यूज़ ii 03 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* होली के पावन पर्व को लेकर अजीतमल,बाबरपुर एवं अटसू बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रंगों की चमक और खुशियों की रौनक से गुलजार हो उठे।

दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, गुलाल, अबीर, रंग, होली की टोपियां और सजावटी सामग्री आकर्षक ढंग से सजी दुकानें लोगों को खूब आकर्षित किया।

दिन भर बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ रही। खासकर युवाओं में होली की टोपियां खरीदने का खास उत्साह दिखा, छोटे-छोटे बच्चे भी रंगीन पिचकारियां लेकर बेहद खुश नजर आए। बाजार में होली के गीतों की धुन, रंगों की चमक और उल्लास का माहौल बना रहा।

होली की खरीदारी से व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलकती दिखाई दी।दुकानदारों के अनुसार इस बार पिचकारियों और गुलाल की बिक्री अच्छी रही, जिससे बाजार में रौनक लौट आई है।

लोगों ने जमकर खरीदारी करते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि सोमवार को क्षेत्र में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया जबकि चार मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर उत्साह चरम पर है और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!