• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

ByTen News One Desk

Mar 5, 2026
44 Views

रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा


टेन न्यूज ii 05 मार्च 2026 ii वसीम खान ब्यूरो,
​लोकेशन: रायबरेली (शिवगढ़)

​रायबरेली के शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के लिए आई एक महिला की इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि एक ट्रेनी फार्मासिस्ट ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे महिला की जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए इस रिपोर्ट में।

​मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहाँ ‘पूरे टिकैत’ गांव के रहने वाले रघुनाथ की 55 वर्षीय पत्नी राम प्यारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी शिवगढ़ लेकर पहुंचे।

परिजनों का आरोप:मृतका के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मौजूद एक ट्रेनी फार्मासिस्ट ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के चंद मिनटों बाद ही महिला की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जैसे ही महिला ने दम तोड़ा, आरोपी ट्रेनी फार्मासिस्ट मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

प्रशासन की कार्रवाई: सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।


​1. परिजन का बयान (प्रदीप):
​”हम अपनी मरीज को सही सलामत यहाँ लेकर आए थे। यहाँ मौजूद ट्रेनी फार्मासिस्ट ने उन्हें इंजेक्शन लगाया और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। मौत होते ही वह लड़का भाग निकला। यहाँ कोई वरिष्ठ डॉक्टर ध्यान देने वाला नहीं था।”

​”परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। महिला जब अस्पताल लाई गई थी, तब उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक थी; उनका ब्लड प्रेशर (BP) बहुत हाई था और ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। ट्रेनी फार्मासिस्ट वाली बात गलत है, प्रोटोकॉल के तहत ही इलाज किया गया था।”

​फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला की मौत की वजह बीमारी थी या इलाज में बरती गई कथित लापरवाही।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!