रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

लखनऊ में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

लखनऊ में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, लखनऊ
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में देश के पूर्व गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ गोविन्द भल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित पंत के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को देश और समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उनके नेतृत्व में प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया तथा शिक्षा, विकास और जनकल्याण के कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा रखी गई विकास की नींव को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment