रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीलीभीत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीलीभीत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं शुक्रति माधव  पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अमरिया तहसील, पीलीभीत में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त शिकायतों को विशेष गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद शिकायतों का निष्पक्ष और न्यायोचित निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment