रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

कन्नौज: मारपीट और फायरिंग करने वाले 8 आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

9 Views

कन्नौज: मारपीट और फायरिंग करने वाले 8 आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो,
लोकेशन – कन्नौज , उत्तर प्रदेश

जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट, बलवा और जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले आठ अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीलम सिंह के नेतृत्व में थाना इन्दरगढ़ पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
मामले का संक्षिप्त विवरण:

पीड़ित श्यामजी नायक निवासी ग्राम गुमदापुर ने 5 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने एक राय होकर उसके भाई विकास, दोस्त अभिषेक और मां गुमता देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और तमंचे से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंके और जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। इस मामले में थाना इन्दरगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों—जितेन्द्र सिंह फौजी उर्फ अभिषेक, प्रदीप कुमार उर्फ शीलू, रामकिशोर, पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ चौधरी, जीतेन्द्र उर्फ जीतू कुमार, जगपाल सिंह, अमन राजपूत और युवराज सिंह उर्फ सल्लू—को ग्राम गुमदापुर तिराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी युवराज सिंह उर्फ सल्लू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, कन्नौज

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment