रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कन्नौज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
लोकेशन – कन्नौज , उत्तर प्रदेश
जनपद कन्नौज की तिर्वा तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर आम जनता की समस्याएं सुनीं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य एक ही मंच पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और प्रशासन व आमजन के बीच विश्वास को मजबूत बनाना है। इस दौरान तहसील और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कन्नौज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment