• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार

ByTen News One Desk

Mar 7, 2026
77 Views

जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार


टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii डीपी सिंह डेस्क न्यूज
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, शाहजहांपुर की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बैंक की वित्तीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों से कृषि में आधुनिक तकनीक, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने का आह्वान किया।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक की कार्यशील पूंजी ने पहली बार 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए 1004.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। किसानों और जमाकर्ताओं के बढ़ते विश्वास के चलते बैंक की अंशपूंजी 27.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 41.48 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं बैंक का शुद्ध लाभ भी पिछले वर्ष के 1.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.07 करोड़ रुपये हो गया है।

बैंक का रिकवरी रेट 75.03 प्रतिशत और नेट एनपीए मात्र 0.84 प्रतिशत रहा, जिसके चलते बैंक ने अपना ‘ए’ श्रेणी का ऑडिट वर्गीकरण बरकरार रखा है। वर्तमान में बैंक की 22 में से 20 शाखाएं मुनाफे में संचालित हो रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद ने कहा कि खेती को केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से मौसम पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता का विश्लेषण और फसल रोगों की समय रहते पहचान संभव है, जिससे किसानों की लागत कम और उत्पादन बढ़ सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार और लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने भी अपने विचार रखे। जिला सहकारी बैंक के सभापति डीपीएस राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, पैक्स प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!