कूड़ा बना धन: कटरा में जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन ब्रह्मदेव स्थान मेले में उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने उठाया आनंद ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप, दो बच्चों संग न्याय के लिए भटक रही महिला मीरानपुर कटरा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर कन्नौज में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त, एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश
---Advertisement---

शाहजहाँपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती, ZFD अभियान को लेकर पुलिस की अहम बैठक

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

शाहजहाँपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती, ZFD अभियान को लेकर पुलिस की अहम बैठक

टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। डीपी सिंह@डेस्क
शाहजहाँपुर
जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और “Zero Fatality District (ZFD)” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक यातायात समेत जनपद के सभी थानों के सड़क दुर्घटना से जुड़े विवेचक मौजूद रहे। इस दौरान दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों जैसे ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना की विवेचना गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

ZFD अभियान के तहत मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं। बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!