कूड़ा बना धन: कटरा में जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन ब्रह्मदेव स्थान मेले में उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने उठाया आनंद ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप, दो बच्चों संग न्याय के लिए भटक रही महिला मीरानपुर कटरा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर कन्नौज में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त, एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश
---Advertisement---

कन्नौज में किसान दिवस आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी

By Ten News One Desk

Published on:

4 Views

कन्नौज में किसान दिवस आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी

टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
कन्नौज जनपद में चौधरी चरण सिंह सभागार, कृषि भवन में किसान दिवस का आयोजन उप कृषि निदेशक संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों तथा लगभग 50 प्रगतिशील किसानों ने सक्रिय भागीदारी की।

किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अनौगी के वैज्ञानिक डॉ. अमरेन्द्र यादव ने रबी फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा जल प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने आलू के कम दाम को देखते हुए बहुफसली खेती अपनाने की सलाह दी, जिससे किसान अन्य फसलों के जरिए अपनी आय बढ़ा सकें। साथ ही मूंग की खेती को मृदा उर्वरता बढ़ाने के लिए उपयोगी बताया।

जिला उद्यान अधिकारी सी.पी. अवस्थी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर 80 से 90 प्रतिशत अनुदान की जानकारी देते हुए किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने आलू के उचित मूल्य न मिलने और कोल्ड स्टोरेज में अधिक भंडारण शुल्क वसूली की समस्या उठाई। उन्होंने भंडारण दरों को युक्तिसंगत करने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने मामले को उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में किसानों ने विद्युत आपूर्ति, फसल विविधीकरण और सिंचाई सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी रखे। एडीसीओ रामनिवास राणा ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और गेहूं खरीद के लिए 14 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने, मक्का की वैज्ञानिक तरीके से बुवाई करने और फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!