• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर विस्फोट, डीआईजी ने किया निरीक्षण, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
47 Views

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर विस्फोट, डीआईजी ने किया निरीक्षण, कई एजेंसियां जांच में जुटीं


टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। तौफ़ीक़ फ़ारूक़ी ब्यूरो,
फर्रुखाबाद

जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र के नाला मछरत्ता इलाके में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए विस्फोट मामले में जांच तेज कर दी गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए हरीश चंदर (डीआईजी कानपुर रेंज) ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता (BDS) और एटीएस को लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि विस्फोट घर के अंदर से हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर को सील कर दिया गया है।

इस घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है और उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!