• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Election News Aasam 2026: असम में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का सरकार पर तीखा हमला

ByTen News One Desk

Apr 1, 2026
3 Views

Election News Aasam 2026: असम में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का सरकार पर तीखा हमला


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो,  असम

असम के नाजिरा में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस नेत्री Priyanka Gandhi Vadra ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और जनता की आवाज दबाने के गंभीर आरोप लगाए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम की जनता एक ओर भाजपा के कथित बेलगाम भ्रष्टाचार से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के संसाधनों को कुछ चुनिंदा लोगों और उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है, जिससे आम जनता खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को सवाल पूछने से रोकने के लिए प्रदेश में डर का माहौल बनाया जा रहा है। “असम की निडर और स्वाभिमानी जनता इस तरह की तानाशाही को स्वीकार नहीं करेगी,” उन्होंने जनसभा में कहा।

जनसभा के माध्यम से प्रियंका गांधी ने प्रदेशवासियों से संवाद करते हुए अपील की कि वे ऐसी सरकार का समर्थन करें जो जनता की सेवा करे, न कि संसाधनों का दुरुपयोग।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और असम की राजनीति में हलचल तेज होती नजर आई।

Aasam Election 2026: ढेकियाजुली में निर्दलीय अनचुमा बसुमतारी का दमदार शक्ति प्रदर्शन, विकास के वादों से साधे मतदाता
तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य
ढेकियाजुली में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार, चार टोटो जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!