• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिल के धुएं ने घोंटा सांस, ढेकियाजुली में प्रदूषण से ग्रामीण बेहाल, कार्रवाई की मांग तेज

ByTen News One Desk

Apr 22, 2026
38 Views

मिल के धुएं ने घोंटा सांस, ढेकियाजुली में प्रदूषण से ग्रामीण बेहाल, कार्रवाई की मांग तेज


टेन न्यूज़ ii 22 अप्रैल 2026 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो, सोनितपुर/असम

असम के शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 में स्थित एक चिड़ा (चिउड़ा) बनाने वाली मिल से निकलने वाले प्रदूषण ने स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। घनी आबादी के बीच संचालित इस मिल से उठने वाले काले धुएं और धूल के गुबार ने पूरे इलाके को प्रभावित कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मिल के संचालन के दौरान वातावरण में धुएं और धूल की मात्रा इतनी बढ़ जाती है कि घर के बाहर कपड़े सुखाना तक संभव नहीं रह जाता। स्थिति यह है कि धूल के कण घरों के अंदर तक पहुंच रहे हैं, जिससे रसोई और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस प्रदूषण के कारण भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार मिल मालिक को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नाराज स्थानीय निवासियों ने अब प्रशासन और ढेकियाजुली नगरपालिका से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि आबादी वाले इलाके में इस तरह के उद्योग चलाने से पहले पर्यावरण सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए था।

यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है कि क्या घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना के दौरान पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को पर्याप्त प्राथमिकता दी जा रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी और प्रभावी कार्रवाई करता है।
टेन न्यूज के लिए सोनितपुर असम से प्रशांत वैश्य की रिपोर्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!