• Wed. Apr 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में ओलावृष्टि का कहर, 20 मिनट की बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, किसान और दुकानदार बेहाल

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
3 Views

तिलहर में ओलावृष्टि का कहर, 20 मिनट की बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, किसान और दुकानदार बेहाल


टेन न्यूज़ ii 08 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहांपुर)। बुधवार को अचानक बदले मौसम ने तिलहर क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों और दुकानदारों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगीं।

अचानक शुरू हुई तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस ओलावृष्टि ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

वहीं बाजारों में भी इसका असर साफ देखने को मिला। तेज बारिश और ओलों के कारण लोग घरों में दुबक गए, जिससे दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया। दुकानों के आगे रखा सामान ओले गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई और आवागमन भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों और व्यापारियों को राहत मिल सके। फिलहाल क्षेत्र में मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं, लेकिन नुकसान की भरपाई को लेकर चिंता बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *