• Sat. May 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

BREAKING NEWS: चांदापुर बांगर गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से हाथापाई, वीडियो वायरल

ByTen News One Desk

Apr 12, 2026
82 Views

BREAKING NEWS: चांदापुर बांगर गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से हाथापाई, वीडियो वायरल


गौशाला की पोल खुलने से घबराये दबंग प्रधान प्रतिनिधि पर हाथापाई का आरोप


टेन न्यूज़ !! १२ अप्रैल २०२६ !! संवाददाता – प्रभाष चंद्र ब्यूरो – कन्नौज, उत्तर प्रदेश

जनपद कन्नौज के गुगरापुर ब्लॉक अंतर्गत चांदापुर बांगर स्थित गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा की सूचना पर पहुंचे एक मीडिया कर्मी के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल एवं श्री राम युवा कमेटी के जिला अध्यक्ष द्वारा गौशाला में गोवंशों की खराब स्थिति की सूचना दिए जाने पर कवरेज के लिए एक टीवी चैनल के मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव से गोवंशों की स्थिति को लेकर सवाल-जवाब किया गया। आरोप है कि सवालों से आक्रोशित प्रधान प्रतिनिधि ने गाली-गलौज करते हुए मीडिया कर्मी के साथ हाथापाई की और उनकी माइक आईडी भी तोड़ दी।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में जब ब्लॉक गुगरापुर के खंड विकास अधिकारी रतीराम सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि के व्यवहार को गलत बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सचिव अश्वनी कुमार को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

पीड़ित मीडिया ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे केवल अपने पत्रकारिता कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे और उनके साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है।

फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!