• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उपचुनाव नगर पंचायत मीरानपुर कटरा, सपा प्रत्याशी के नामांकन से बदले चुनावी समीकरण

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
6 Views

उपचुनाव नगर पंचायत मीरानपुर कटरा, सपा प्रत्याशी के नामांकन से बदले चुनावी समीकरण


टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा /शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भरत पटेल के नामांकन के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब तक इस चुनाव को त्रिकोणीय माना जा रहा था, लेकिन भरत पटेल के मैदान में उतरने से मुकाबला चौकोणीय होने की संभावना प्रबल हो गई है।

मुख्य मुकाबले में भाजपा से सोनम गुप्ता, सपा से भरत पटेल, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से डॉ. पूजा कसाना और कांग्रेस से वाजिद सिद्दीकी शामिल हैं। चारों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

वहीं, अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी भी चुनावी गणित को प्रभावित कर सकती है। एनसीपी से सर्वेद अंसारी, निर्दलीय ओमकार कश्यप, रचना सचिन गुप्ता और मो. रफी उर्फ गुड्डू समेत कई अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जो वोटों के बंटवारे में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सभी प्रत्याशी विभिन्न स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच रखकर अपनी जीत सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटे हैं। यदि मतदाताओं का रुख बदलता है तो इन प्रमुख दावेदारों में से कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल कर सकता है।

हालांकि, अभी नामांकन प्रक्रिया ही पूरी हुई है और जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया शेष है। इसके बाद ही अंतिम तस्वीर साफ हो सकेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि सभी प्रमुख प्रत्याशी मैदान में बने रहते हैं तो मुकाबला बेहद कांटे का होगा।

फिलहाल मतदाता साइलेंट नजर आ रहे हैं, जिससे चुनाव परिणाम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी मो रफी के मुताबिक चुनावी समर में हमारा साइलेंट होने का मन कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!